फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tunis market in danger due to rising water level of Tons river

Dehradun News: टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरे में आया त्यूणी बाजार

Mon, 10 Jul 2023 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tunis market in danger due to rising water level of Tons river
टोंस नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बाजार में खलबली मच गई है। पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने नदी के किनारे स्थित बाजार की दुकानों, होटलों व अन्य भवनों से सामान निकालकर उन्हें खाली करना शुरू कर दिया है। पानी बढ़ने से पैदा हुई परिस्थितियों से त्यूणी में अफरा-तफरी का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग दस बजे टोंस नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। देखते-देखते नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बताते चलें कि टोंस नदी के एक किनारे पर त्यूणी का बाजार स्थित है जिसमें लगभग ढाई सौ दुकानें, होटल व अन्य भवन स्थित हैं। पानी बढ़ने के कारण लगभग सौ व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बह जाने का खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी व थाना प्रभारी आशीष रवियान के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व प्रशासन के कर्मचारी और भारी संख्या में मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने दुकानों, होटलों व अन्य भवनों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि अभी तक दस से अधिक होटलों को खाली कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कई दुकानों से सामान निकाला जा रहा है। मौके पर एसआई राकेश चौधरी, कानूनगो खजान सिंह असवाल भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed