{"_id":"65c7de230ccfdcb1e70188d8","slug":"truck-hits-parked-tractor-trolley-debris-scattered-long-traffic-jam-dehradun-news-c-5-1-drn1030-347282-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, बिखरा मलबा, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, बिखरा मलबा, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
I
II- ट्रैक्टर पर बैठा युवक और ट्रक चालक हुआ घायल, तीन घंटे में हटाए जा सके वाहन
I
I
I
I- देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर आशारोड़ी के पास लगे जाम से कई घंटे परेशान रहे लोग
I
I
I
Iआशारोड़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बल्कर ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर फैले मलबे के कारण वहां पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कई क्रेन और जेसीबी आदि मंगाकर करीब तीन घंटे में सड़क को खाली कराया। जाम में लोगों को करीब तीन घंटे मुसीबत झेलनी पड़ी।
I
I
I
Iहादसा आशारोड़ी चेकपोस्ट और आरटीओ चेकपोस्ट के बीच हुआ। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रैक्टर का चालक पास ही में लघुशंका के लिए गया था। जबकि, उसका साथी मडगार्ड सीट पर बैठा था। उसी वक्त पीछे से एक बल्कर ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर बीच से टूट गया और ट्रॉली का मलबा चारों तरफ बिखर गया। हादसे में ट्रक का केबिन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रैक्टर पर बैठा युवक और ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
I
I
I
Iसड़क पर फैले मलबे के कारण एक लेन में लंबा जाम लग गया। मार्ग निर्माणाधीन था तो पीछे से वाहनों का दबाव इसी लेन पर बढ़ रहा था। मौके पर चार क्रेन और जेसीबी मंगाई गईं जिनके माध्यम से करीब ढ़ाई घंटे में मार्ग को ठीक तरह से सुचारु किया गया। एसओ ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।I