रोडवेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 8 यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के लालतप्पड़ में रोडवेज बस और ट्रक के बीच आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 8 यात्रियों को चोट भी आई है।
जानकारी के मुताबिक घटना 23 अगस्त बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे हुई। थाना डोईवाला को सूचना मिली कि हाइवे रोड लालतप्पड़ के पास एक रोडवेज की बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लालतप्पड़ मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे।
बस के ड्राइवर को ज्यादा चोट
उक्त दुर्घटना में रोडवेज बस के ड्राइवर को ज्यादा चोटें आई है, अन्य 8 सवारियों को हल्की चोटें आयी थी। पुलिस द्वारा बस ड्राइवर को उपचार हेतु तत्काल जोलीग्रांट अस्पताल तथा शेष सवारीयो को डोईवाला चिकित्सालय ले जाया गया।
दुर्घटना में अभी तक किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके से ट्रक व बस को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।