फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trivendra singh rawat statement for congress and samajwadi party

CM त्रिवेंद्र ने कांग्रेस और सपा पर लगाए आरोप, कहा रामपुर तिराहा कांड के सबूत मिटाए गए

Mon, 02 Oct 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/देहरादून Updated Mon, 02 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Trivendra singh rawat statement for congress and samajwadi party

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को बचाने के लिए सबूत मिटाने का काम किया गया। यही कारण रहा कि सीबीआई 23 साल बाद भी दोषियों को सजा नहीं दिला पाई।रावत ने कहा कि इस बीच कई गवाहों को बीच से हटा दिया गया है। इसमें कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित नमन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड वासियों के लिए दुख की बात है कि रामपुर तिराहा कांड के 23 साल गुजरने के बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


दिल्ली में बैठे तत्कालीन मौनी बाबा और यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकारों ने रामपुर तिराहा कांड के आरोपियों का साथ दिया। इस बीच कार्रवाई के स्थान पर सबूतों को खत्म किया गया। गवाहों को रास्ते से हटाने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया सम्मानित

Trivendra singh rawat statement for congress and samajwadi party

यही कारण रहा कि सीबीआई जैसी एजेंसी भी इस बीच दोषियों को सजा नहीं दिला पाई। उन्होंने कहा कि अटलजी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो उत्तराखंड राज्य भी नहीं बनता। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी सरकार भरसक प्रयास करेगी कि रामपुर तिराहा कांड के आरोपियों को सजा मिले। हम सीबीआई का भी सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश का विकास का होगा। इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। राज्य लगातार विकास की ओर से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा, यूपी के सांसद कुंवर भारतेंदु, विधायक कपिल देव और प्रमोद उटवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर जोशी, डबल सिंह नेगी, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेशानंद बसियाल, सुभागा खंडूड़ी, बृज मोहन सेमवाल, सावित्री देवी, जय वीर सिंह रावत, प्रमोद बडोनी, केवलानंद जोशी और भगवती देवी सहित राज्य आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले क्षेत्रवासियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद मालती शर्मा के आवास पर जाकर उनको राज्य आंदोलनकारियों की सहायता करने के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed