{"_id":"653024d055176d6cf50b1454","slug":"tributes-to-the-first-chief-minister-of-uttarakhand-and-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-269611-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेसियों ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेसियों ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय तिवारीI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और गांधीवादी नेता स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उत्तराखंड और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके सम्मान में नारे लगाए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय जैन ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ। वे केंद्र में योजना मंत्री, उद्योग मंत्री, पेट्रोलियम और विदेश मंत्री के पद पर भी रहे। वर्ष 2002 के निर्वाचन में उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर उत्तराखंड के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि आज ही स्वर्गीय तिवारी की पुण्य तिथि भी है। स्वर्गीय तिवारी को विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी ने अपने जीवन काल में कभी किसी के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कितेश जायसवाल, हरबर्टपुर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पुंडीर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सेवादल के नगर अध्यक्ष भुवन पंत, संदीप भटनागर, राजेंद्र डंग, गोपाल अरोड़ा, विजय, सुंदर चौहान आदि मौजूद रहे।