फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation officials will also not be able to take leave

परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों- परिचालकों के अवकाश पर रोक

Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation officials will also not be able to take leave
होली के अवसर पर यात्रियों को अपने घरों में जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके इसके लिए परिवहन निगम प्रबंधन ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ चालकों - परिचालकोें के अवकाश पर रोक लगा दी है। महाप्रबंधक (संचालन) की ओर से जारी आदेश के तहत 11 से लेकर 20 मार्च तक अवकाश पर रोक लगाई गई है। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही अधिकारियों की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सहायक महाप्रबंधकों के साथ ही चालकों- परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। बता दें कि होली के मौके पर अधिक से अधिक परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जा सके ताकि यात्रियों को आने जाने में सुविधाएं हो, इसके लिए परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से चालकों परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। योजना के तहत होली के दिन व आसपास की तिथियों में बसों का संचालन करने वाले चालकों परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed