फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer policy active in uttarakhand

अब तो डॉक्टरों को चढ़ना ही होगा पहाड़

Sat, 20 Sep 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
transfer policy active in uttarakhand

लंबे समय तक अटकी रही चिकित्सकों की स्थानांतरण नीति पर बीते बुधवार को वित्त की मंजूरी के बाद प्रमुख सचिव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


नीति प्रभावी होने से अब डॉक्टरों को पहाड़ चढ़ना होगा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में मरीजों को इलाज भी मिल सकेगा।
गौरतलब है कि सीएम हरीश रावत ने विशेषाधिकार से चिकित्सकों की तबादला नीति को मंजूरी दी थी, लेकिन करीब तीन सप्ताह तक वित्त में फाइल लटकी रही।

अब तबादला नीति प्रभावी होने से चिकित्सकों के तबादलों में होने वाले राजनीतिक दखल पर भी विराम लगेगा। कहीं भी तबादला होने पर चिकित्सक चाह कर भी नियुक्ति स्थल नहीं बदलवा पाएंगे। बताया गया कि नीति इस तरीके से तैयार की गई है कि उससे चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाओं की तरफ आकर्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन


सख्ती से होगा नीति का अनुपालन
- तबादला नीति का अनुपालन सख्ती से होगा। लंबे समय से एक जगह जमे चिकित्सकों का स्थानांतरण किया जा सकेगा। चिकित्सकों की मैदान और पहाड़ पर तर्कसंगत तैनाती के लिए तबादला नीति कारगर होगी। नीति के तहत दुर्गम के चिकित्सकों को सुगम और सुगम के डॉक्टरों का दुर्गम में तबादला हो सकेगा। नीति में तबादला आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में किसी का तबादला निरस्त करने का अधिकार एक समिति के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गम में तैनाती के कई फायदे भी
- सुगम से दुर्गम में तैनात होने वाले चिकित्सकों को मूल वेतन का 20 फीसदी अधिक मिलेगा। दुर्गम में तैनात होने वाले चिकित्सक को परिवार शहर में रखने पर हाउस रेंट की व्यवस्था भी रहेगी। मेडिकल स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए प्राथमिकता मिलेगी। किसी भी चिकित्सक का एक स्थान पर तबादला होने पर उसे वहां पांच वर्ष से अधिक नहीं रहना होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिला अस्पतालों और बेस अस्पतालों में स्थानांतरित करने की प्राथमिकता तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed