फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer order to teacher

खुशखबरी: 1500 शिक्षकों के जल्द पूरे होंगे सपने

Sun, 18 May 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 May 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
transfer order to teacher

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादला पा चुके शिक्षकों को मौजूदा तैनातीस्थल से कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को जारी आदेश के बाद प्रदेश के 1500 से अधिक शिक्षकों को राहत मिली है।

तबादला नियमावली के अनुसार दिसंबर 2013 तक शिक्षकों के तबादले होने थे, लेकिन अनुरोध के आधार पर 20 फरवरी 2014 तक 1500 शिक्षकों के तबादले कर दिए गए।

आचार संहिता के चलते रुके थे तबादले

transfer order to teacher

इन शिक्षकों को एक अप्रैल को तबादले वाले विद्यालयों में ज्वाइन करना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते ये शिक्षक नई तैनाती पर नहीं पहुंच पाए।

अब इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश कर दिए गए हैं। शनिवार को शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल की ओर से समस्त सीईओ को यह आदेश किए गए हैं।

शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन सीईओ, बीईओ को यह भी देखने के लिए कहा है कि इससे स्कूल खाली न हो जाए। ऐसा हुआ तो ये दोनों अधिकारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे।
-चंद्र सिंह ग्वाल, शिक्षा निदेशक, माध्यमिक

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थराइटिस वालों की होगी जांच

transfer order to teacher

अनुरोध के आधार पर कई शिक्षकों ने खुद को एक्यूट आर्थराइटिस से पीड़ित बताते हुए तबादला पा लिया है। ऐसे शिक्षकों को डाक्टरी जांच के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग को ऐसे कई मामलों में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाए जाने की शिकायतें मिली हैं।

प्रमुख सचिव शिक्षा ने आदेश दिया है कि एक्यूट आर्थराइटिस वाले शिक्षकों को डाक्टरी पैनल से जांच करानी होगी। बीमारी की पुष्टि होने पर ही उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed