फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain makes the weather pleasant in Pachwadhun

Dehradun News: पछवादून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, वातावरण में बढ़ी ठंड

Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain makes the weather pleasant in Pachwadhun
पछवादून में मंगलवार की शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंड भी बढ़ गई। उधर सेलाकुई में कई जगह जलभराव हो जाने व मार्ग पर वाहन फंसने से लोगों को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान पर बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन दोपहर तक पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई समेत आसपास के क्षेत्रों में साफ रहा। शाम करीब चार बजे आसमान पर बादल छाने लगे और पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विकासनगर मेन बाजार में चल रहे सीवर व पेयजल लाइन खोदाई के काम में बारिश से जहां बाधा आई वहीं सेलाकुई में कई स्थानों पर जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा देहरादून-पांवटा राजमार्ग पर वाहनों के फंस जाने से सेलाकुई में लगभग आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। बारिश होने से क्षेत्र का तापमान तीन अंक गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं के आधार पर अगले चौबीस घंटों में बादल बारिश का मौसम बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed