{"_id":"674fd1a8d86027e28d0eeb8c","slug":"transfer-of-officers-in-food-safety-and-drug-administration-department-uttarakhand-news-in-hindi-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों के तबादले, कई के प्रभार बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों के तबादले, कई के प्रभार बदले
Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
सार
वीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला का नोडल अधिकारी बनाया गया। वहीं राजेंद्र सिंह को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल और अशोक कुमार फुलेरिया को अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में पदोन्नत छह अधिकारियों के तबादले और प्रभार बदले गए। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया अभिहित अधिकारी से उपायुक्त के पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को नये सिरे से जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudrapur: लापता कंपनी के कर्मी का शव जंगल से मिला, पहले चाकू से किए वार फिर गला दबाकर बेरहमी से की गई हत्या
विज्ञापन
अपीलीय अधिकरण देहरादून में तैनात वीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा गणेश चंद्र कंडवाल को देहरादून मुख्यालय, अनोज कुमार थपलियाल को कुमाऊं मंडल से अपीलीय अभिकरण देहरादून और राजेंद्र सिंह रावत को गढ़वाल मंडल में तैनाती दी गई। राजेंद्र सिंह को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल और अशोक कुमार फुलेरिया को अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनाती दी गई।
विज्ञापन