{"_id":"fd2e3b34481fa878fc08d12abfe2cdda","slug":"transfer-of-executive-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर दुर्गम ही पहुंचा पेयजल मंत्री का दुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर दुर्गम ही पहुंचा पेयजल मंत्री का दुलारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Aug 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलारे को दुर्गम से वापस राजधानी देहरादून लाने की कोशिश कर रहे पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने आखिर कदम खींच लिए।
विज्ञापन
की गई थी दून भेजने की सिफारिश
टिहरी स्थानांतरित किए गए पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) अमर ज्योति प्रकाश डोबरियाल को तबादले के पांच दिन बाद ही वापस दून भेजने की सिफारिश की गई थी। लेकिन अब उन्हें चंबा ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसके बाद डोबरियाल की वजह से अटके हुए बाकी तबादले भी हो जाएंगे। अमर उजाला ने सात अगस्त को प्रकाशित खबर ‘दुर्गम से दुलारे को वापस लाएंगे मंत्री’ में खुलासा किया था कि ईई को दून में ही रोकने के प्रयास मंत्री के स्तर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने तबादलों में संशोधन करा दिया है। पेयजल निगम निर्माण इकाई (डिफेंस कॉलोनी देहरादून) से डोबरियाल को चंबा भेज दिया गया। डोबरियाल का तबादला रुकवाने की यह पहली कोशिश नहीं थी।
विज्ञापन
तबादलों में किया गया संशोधन
वर्ष 2012 में भी ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किए गए डोबरियाल को पेयजल मंत्री ने रोक लिया था। डोबरियाल का तबादला होने के बाद दो अन्य ईई के भी तबादलों में संशोधन किया गया है।
उत्तरकाशी भेजे गए एसपी पेटवाल को पौड़ी द्वितीय निर्माण शाखा स्थानांतरित किया गया है। पीसी लोहनी को रानीखेत से गोपेश्वर भेजा गया था। अब वे ऊधमसिंह नगर जाएंगे। डोबरियाल के तबादले में पेच के कारण इन अफसरों का तबादला भी अटका हुआ था।
अमर ज्योति प्रकाश डोबरियाल को चंबा भेजने का तबादला आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले भी संशोधित किए गए हैं।
- भजन सिंह, एमडी पेयजल निगम