फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains Full before Diwali 2018 Indian railways Gice extra coach in Express trains

दिवाली और छठ से पहले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Trains Full before Diwali 2018 Indian railways Gice extra coach in Express trains

त्योहारी सीजन के चलते दून से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। 20 नवंबर तक सभी ट्रेनों में किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। वेटिंग टिकट की लंबी सूची को देखते हुए रेलवे ने दून से नई दिल्ली चलने वाले वीआईपी ट्रेन नंदा देवी और उपासना एक्सप्रेस पर एक-एक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


दीपावली व छठ पूजा पर्व के चलते ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी है। दून से चलने वाले किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। जिससे वेटिंग लिस्ट 70 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। रेलवे ने 21 नवंबर तक दून से नई दिल्ली जाने और आने वाली नंदा एक्सप्रेस में एससी तृतीय श्रेणी का कोच बढ़ाया है।
विज्ञापन

 

इस कोच में 64 सीटें हैं। इसके साथ ही सप्ताह में बुधवार व शनिवार को हावड़ा के लिए चलने वाली उपासना एक्सप्रेस में हरिद्वार से अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। छठ पूजा को लेकर उपासना एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा वेटिंग है। इसके साथ ही राप्ती गंगा, जनता व दून एक्सप्रेस भी 20 नवंबर तक सीट उपलब्ध नहीं है। 

त्योहारों के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नंदा देवी और उपासना एक्सप्रेस पर अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सकेगी।
-सीता राम सोनकर, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed