फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train update eight trains running from Dehradun will be canceled for three days Uttarakhand news in hindi

Dehradun: यात्रीगण ध्यान दें...तीन दिन रद्द रहेंगी दून से चलने वाली आठ ट्रेन, पढ़ें अपडेट तभी करें यात्रा

Sun, 16 Jul 2023 12:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

बीते कुछ दिनों से रद्द हो रही ट्रेनों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई अपने घर नहीं जा पा रहा तो कई व्यापारी खरीददारी के लिए दूसरे शहर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में ट्रेन को लेकर अपडेट जानने के बाद ही यात्रा करना बेहतर होगा।

विज्ञापन
Train update eight trains running from Dehradun will be canceled for three days Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप अगले तीन दिन में रेल यात्रा कर दून से देश के अन्य शहरों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। रेलवे ट्रेक पर चल रहे काम के चलते अगले तीन दिन तक दून से चलने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में संबंधित ट्रेन की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करना बेहतर होगा।

विज्ञापन


बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर भारी मात्रा में मलबा आने के साथ कई जगह जलभराव होने से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। रेलवे ट्रेक पर मलबा हटाने और ट्रेक की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते देहरादून से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, 15 से 17 जुलाई तक इन सभी आठ ट्रेनों की रूट पर काम किया जाना है। जिसके चलते इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सकेगा। यात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, किसी भी समस्या से बचने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दून से वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें हुई रवाना

ट्रेक से मलबा हटने का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को दून से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रवाना हुई तो यात्रियों को बड़ी राहत मिली। बीते कुछ दिनों से रद्द हो रही ट्रेनों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई अपने घर नहीं जा पा रहा तो कई व्यापारी खरीददारी के लिए दूसरे शहर नहीं जा पा रहे थे। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और लाहौरी एक्सप्रेस दून से रवाना की गई।

ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात

पूछताछ काउंटर पर लगी रही लंबी लाइन

देहरादून रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को लंबी लाइन देखने को मिली। ट्रेनों के चलने का समय और टिकट वापसी समेत अन्य जानकारी जानकारी लेने के लिए देर शाम तक काउंटर पर यात्रियों का तांता लगा रहा। जबकि वेटिंग हॉल में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed