फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic disrupted on 21 routes from Pachhadun to Jaunsar Bawar

Dehradun News: पछवादून से जौनसार बावर तक 21 मार्गों पर यातायात बाधित

Fri, 30 Aug 2024 05:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted on 21 routes from Pachhadun to Jaunsar Bawar
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iबारिश के कारण मार्गों पर लगातार बार-बार आ रहा मलबा
I
I पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक प्रतिदिन हो रही बारिश से विभिन्न मार्गों पर मलबा आ रहा है। इससे पछवादून और जौनसार बावर के 21 मोटर मार्गों पर आवाजाही बंद है। यातायात के लिए बंद मार्गों से मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
I
I
I
Iमार्ग बंद होने के क्रम में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड देहरादून का कोटी-ढलानी मोटर मार्ग एक स्थान पर, रुद्रपुर-सोरना मोटर मार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बंद है। इसी प्रकार से लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का बोसान बैंड मोटर मार्ग एक स्थान पर, कांडा बैंड से कांडा थत्यूड़ मोटर मार्ग तीन स्थान पर, मेघातू मोटर मार्ग एक स्थान पर, गडोल-सकरौल मोटर मार्ग चार स्थान पर, पुरकुल से भितरली किमाड़ी मोटर मार्ग तीन स्थान पर मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउधर, लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग तीन स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर, मसूरी-चकराता मोटर मार्ग से गोईचानस मोटर मार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iलोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर, माख्टी-पोखरी-मरब-खौरा मोटर मार्ग चार स्थान पर, क्यारपुल-कोटा-म्यूडा मोटर मार्ग दो स्थान पर, पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटर मार्ग दो स्थान पर, कांडा-बिरनाड़ मोटर मार्ग एक स्थान पर, सूनई से पनुवा मोटर मार्ग दो स्थान पर और रिखाड़ मोर मार्ग दो स्थान पर बंद है। इसके अलावा क्षेत्र का दारागाड़-कथियान राज्य मार्ग ग्राम सारनी के पास एक स्थान पर और चकराता-लाखामंडल राज्य मार्ग क्वांसी बाजार के निकट एक स्थान पर बंद है।
I
Iलोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मलबा आने के कारण बंद हुए सभी मार्ग को खोलने का काम निरंतर जारी है।

I
I
I
I
I
I

I
Iचेतावनी स्तर से यमुना में कम, टोंस में अधिक पानी
I
I
I
Iविकासनगर। पछवादून में बहने वाली यमुना में प्रवाह का चेतावनी स्तर 455.37 है जबकि चेतावनी स्तर से कम 454.30 मीटर पानी चल रहा है। टोंस नदी का चेतावनी स्तर 643.60 मीटर है जबकि नदी में चेतावनी स्तर से 70 सेमी अधिक यानी 644.30 मीटर पर पानी का प्रवाह बृहस्पतिवार को रहा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed