{"_id":"69d81c5cfd122ffd750f583e","slug":"traders-anger-erupts-against-agency-stage-sit-in-protest-dehradun-news-c-5-1-drn1031-942829-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एजेंसी के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एजेंसी के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा, दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को व्यापारियाें ने धरना दिया। व्यापारियाें ने एजेंसी पर कालाबाजारी, नियमित गैस उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी और उपभोक्ता गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी कर धरना दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी उपभोक्ताओं को नियमित रसोई गैस उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। साथ ही गैस की कालाबाजारी की जा रही है। शादी समारोह के लिए गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। रजत अग्रवाल ने कहा कि लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दूर दराज से आने वाले लोगों को मनमुताबिक दरों पर सिलिंडर दिया जा रहा है।
उन्होंने कह कि केवाईसी व ओटीपी की समस्या का निस्तारण भी नहीं किया जा रहा है। कहा जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, आरएन माथुर, भरत सिंह, नागेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, राजकुमार, जगवीर भंडारी, जोगेंद्र कुकरेजा, दानिश, सुनील रतुड़ी, मनोज अग्रवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।