फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tractor-trolley robbed by kidnapping driver in Luxor

खौफनाक: चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी, फिर गन्ने के खेत में ले जाकर किया ये काम

Fri, 01 Apr 2022 12:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 12:35 PM IST
सार

उत्तराखंड के लक्सर में बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली। चालक का मोबाइल छीनकर उसे एक गन्ने के खेत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
Tractor-trolley robbed by kidnapping driver in Luxor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्सर में स्टोन क्रशर पर बजरी लेने गए चालक के साथ कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली और उसका अपहरण कर लिया। चालक का मोबाइल छीनकर उसे एक गन्ने के खेत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित थिथौला गांव निवासी अमजद ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रेत और बजरी ढुलाई का काम करते हैं। उन्होंने गांव निवासी इसरार को चालक रखा है। 29 मार्च को इसरार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लक्सर क्षेत्र के महतौली स्थित एक स्टोन क्रशर पर बजरी लेने गए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच एक कार ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक ली और कार में सवार चार लोगों ने नीचे उतरकर इसरार के साथ मारपीट कर दी। तीन बदमाशों ने इसरार को जबरन कार में बैठा लिया जबकि एक बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...एनएच-74 घोटाला: एनएचएआई अधिकारी के घर व दफ्तर में सीबीआई का छापा, 2017 में खुला था घोटाला

कार सवारों ने अकबरपुर ऊद गांव के पास कार रोककर इसरार का मोबाइल छीन लिया और उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए। इसरार ने किसी तरह घटना की जानकारी ट्रैक्टर मालिक को दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed