फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH-74 scam CBI raids NHAI officer's house and office scam was uncovered in 2017

एनएच-74 घोटाला: एनएचएआई अधिकारी के घर व दफ्तर में सीबीआई का छापा, 2017 में खुला था घोटाला

Thu, 31 Mar 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 31 Mar 2022 09:26 PM IST
सार

हरिद्वार से सितारगंज तक 252 किमी दूरी के एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिए वर्ष 2012-13 में प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ किसानों ने अपनी कृषि भूमि को गैर कृषि दर्शाकर भारी भरकम मुआवजा लेकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया था।

विज्ञापन
NH-74 scam CBI raids NHAI officer's house and office scam was uncovered in 2017
एनएचएआई अधिकारी के आवास पर छापेमारी करते सीबीआई अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-74) घोटाले में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के एक बड़े अधिकारी के दो घरों व दफ्तर में सीबीआई ने छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सीबीआई ने तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एनएच घोटाले की प्रारंभिक जांच के तहत की गई है। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


सीबीआई दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम गुरुवार दोपहर में ईसी रोड स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में पहुंची। सीबीआई की टीम को देखकर अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। टीम के सदस्य अधिकारी के फ्लैट में पहुंचे और बाहर पुलिस को तैनात कर दिया। यह फ्लैट उनके नाम पर ही बताया जा रहा है। इसके अलावा एनएचएआई के दफ्तर में भी सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई की टीम में कुल 12 लोग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में सामने आए एनएच घोटाले में इस अधिकारी की भूमिका भी थी। उन्हीं की देखरेख में एनएच-74 का चौड़ीकरण का काम चल रहा था। उस वक्त मुआवजे को लेकर हुई गड़बड़ी में तो राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाईयां की थीं लेकिन केंद्र के अधिकारी होने के नाते एनएचएआई के अधिकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह राजमार्ग मंत्रालय के आदेश पर सीबीआई प्राथमिक जांच कर रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक सीबीआई देहरादून के इन तीनों ठिकानों पर कार्रवाई कर रही थी। एनएचएआई के इस अधिकारी के घर से बड़ी मात्रा में सीबीआई ने दस्तावेज बरामद किए हैं। इस कार्रवाई पर सीबीआई का स्थानीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

एनएच घोटाला : एक नजर

हरिद्वार से सितारगंज तक 252 किमी दूरी के एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिए वर्ष 2012-13 में प्रक्रिया शुरू की गई। वर्ष 2013 में एनएचएआइ की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली जमीन जिस स्थिति में है, उसी आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। नोटिफिकेशन में बाकायदा चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली जमीन का खसरा नंबर का भी जिक्र था।

बैकडेट में कृषि भूमि को अकृषि दर्शाया

कुछ ऐसे किसान थे, जिन्होंने अफसरों, कर्मचारियों व दलालों से मिलीभगत कर बैकडेट में कृषि भूमि को अकृषि भूमि दर्शाकर करोड़ों रुपये मुआवजा ले लिया। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले की कई बार शिकायत की गई तो एक मार्च 2017 को तत्कालीन कुमाऊं आयुक्त सेंथिल पांडियन ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एनएच-74 निर्माण कार्यों में प्रथमदृष्टया धांधली की आशंका जताई। इस आधार पर उन्होंने ऊधमसिंह नगर के तत्कालीन डीएम को जांच करने के निर्देश दिए थे। इस पर तत्कालीन एडीएम प्रताप शाह ने 11 मार्च 2017 को सिडकुल चौकी में एनएच घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस जांच में कई अधिकारियों के नाम सामने आए थे। इन पर शासन ने कार्रवाई भी की थी। पुलिस जांच के आधार पर कई अधिकारियों पर शासन ने गाज भी गिराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed