फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists will not face shortage of parking 12 proposals approved Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: अब प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को नहीं होगी पार्किंग की किल्लत, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sun, 11 Jun 2023 01:29 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:29 PM IST
सार

प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक पार्किंग की परेशानी से जूझना पड़ता है। वहीं पुलिस-प्रशासन को भी यातायात व्यवस्था बनाने में चुनौती का सामना करना पड़त् है, लेकिन अब यह परेशानी जल्द दूर होगी।

विज्ञापन
Tourists will not face shortage of parking 12 proposals approved Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए पर्वतीय जिलों (पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी) में जल्द वाहन पार्किंग की किल्लत दूर होगी। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन की अध्यक्षता में हुई विभागीय व्यय समिति की बैठक में पांच जिलों के 12 पार्किंग प्रस्तावों पर मुहर लगी।

विज्ञापन

इनमें से कई के लिए बजट भी जारी हो गया है। यह भी तय किया गया कि वाहन पार्किंग के प्रस्ताव जिलाधिकारियों, जिला विकास प्राधिकरणों की ओर से पहले उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) को भेजे जाएंगे। इसके परीक्षण के बाद ही शासन को आएंगे।

विज्ञापन

इस बैठक में संयुक्त सचिव आवास विभाग राजेंद्र सिंह पलियाल, उप सचिव अर्पण कुमार राजू, उप सचिव वित्त दीप्ति मिश्रा, उडा के संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुम्का, राज्य योजना आयोग के सलाहकार विनोद कुमार के अलावा पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी, जिला विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कौन सी पार्किंग

पिथौरागढ़ :

बमन नौला कृष्णापुरी वार्ड में बहुमंजिला पार्किंग बनेगी, जिसके चौथे तल को पूर्ण रूप से बस अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।

नगर पालिका डीडीहाट के तहत सिंटोली में बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। इसके प्रवेश व निकास मार्ग को लेकर प्रस्ताव आवास विभाग तैयार करेगा।

गंगोलीहाट के वार्ड सात कुंजनपुर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण दूसरे फेज में होगा। इसका प्रस्ताव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से आएगा।

आंबेडकर वार्ड आदिचौरा रोड में बहुमंजिला पार्किंग पर होने वाले खर्च का प्रस्ताव आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की ओर से दिया जाएगा।

टिहरी :

नरेंद्रनगर के शिवपुरी में बदरीनाथ रोड पर सरफेस पार्किंग बनेगी। चुनी गई भूमि आवास विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई होगी।

दनाडा पट्टी भरपूर और देवप्रयाग टिहरी के तीन धारा के पास सरफेस पार्किंग बनेगी। इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विधानसभा घनसाली के नगर पंचायत चमियाला के अंतर्गत पार्किंग का नव निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 66 लाख 93 हजार की धनराशि जारी करने के निर्देश।

जौनपुर विकासखंड के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड़ मुख्य बाजार में पटवारी चौकी के नीचे सरफेस पार्किंग बनेगी। इसके लिए 86 लाख 22 हजार की धनराशि जारी करने के निर्देश।

चमोली : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत गैरसैंण-भराड़ीसैंण में पार्किंग निर्माण किया जाएगा। पार्किंग की वहन क्षमता बढ़ाते हुए दोबारा इसका प्रस्ताव आएगा।

रुद्रप्रयाग : चोपता बाजार के निकट कार पार्किंग बनेगी। इसके निर्माण को चार करोड़ 14 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि जारी करने के निर्देश।

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बडकोट में वाहन पार्किंग के लिए नगर पालिका बडकोट में बन रही पार्किंग। विभागीय व्यय समिति ने वाहन पार्किंग के लिए स्वीकृत एस्टीमेट का संज्ञान लिया। पाया कि निर्माणाधीन पार्किंग के निर्माण कार्य के मानकों में भिन्नता है। निर्देश दिए गए कि कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।

दो पार्किंग के प्रस्ताव खारिज

चमोली के नंदप्रयाग मुख्य बाजार के निकट सरफेस पार्किंग का प्रस्ताव चयनित भूमि भूगर्भीय दृष्टि से उपयुक्त न होने के कारण प्रस्ताव खारिज।

पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के अंतर्गत तहसील वार्ड थल रोड में बहुमंजिला पार्किंग की उपयोगिता व आवश्यकता न होने के कारण प्रस्ताव खारिज।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बाहरी लोगों के खिलाफ गंगोत्री धाम में भी उबाल, पुरोला में 15 को महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

सभी पार्किंग के एस्टीमेट उडा के माध्यम से

बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में कहीं भी नई पार्किंग बननी होगी तो उसका एस्टीमेट उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) के माध्यम से शासन को आएगा। उडा के ट्रैफिक प्लान पूरे एस्टीमेट का परीक्षण करेंगे। साथ ही शौचालय और ई-चार्जिंग स्टेशन भी सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों को इस संबंध निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed