फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists entering through hidden paths to reach Kedarkantha Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में जान खतरे में डाल रहे पर्यटक, केदारकांठा जाने को अपना रहे ऐसा रास्ता

Mon, 01 Jan 2024 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 09:35 AM IST
सार

खुद की जान खतरे में डालने के साथ ही पर्यटक और टूर ऑपरेटर सरकार को राजस्व की भी हानि पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने इसका संज्ञान लेते कड़े निर्देश जारी किए हैं। बिना परमिट के पार्क क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पर्यटकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Tourists entering through hidden paths to reach Kedarkantha Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में पड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध केदारकांठा ट्रैक पर तमाम पर्यटक और टूर ऑपरेटर थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में खुद की और वन्यजीवों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे पर्यटक चोर रास्तों के जरिए पार्क क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

इससे सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। वन विभाग ने इसका संज्ञान लेते कड़े निर्देश जारी किए हैं। बिना परमिट के पार्क क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पर्यटकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में पड़ने वाले केदारकांठा ट्रैक पर वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है।

विज्ञापन


इस ट्रैक पर जाने के लिए वन विभाग की ओर से परमिट जारी किया जाता है।इसके साथ ही प्रतिव्यक्ति न्यूनतम प्रवेश शुल्क भी लिया जाता है। पार्क में प्रवेश से पहले पर्यटकों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाती है। इसके अलावा वह अपने साथ क्या सामान ले जा रहे, उसका भी हिसाब रखा जाता है, ताकि किसी आपदा की स्थिति में रेस्क्यू अभियान में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ पर रोक लगाने के आदेश जारी
इसके अलावा कौन पर्यटक अपने साथ कितना प्लास्टिक ले गया और कितना वापस लाया, इसका भी हिसाब रखा जाता है। लेकिन, प्रवेश शुल्क से बचने के लिए तमाम पर्यटक चोर रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने सभी वन क्षेत्राधिकारियों को पत्र जारी करते हुए इस प्रकार की घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

जो व्यक्ति बिना परमिट के पाया जाएगा, उसके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस दौरान किसी पर्यटक के साथ कोई घटना या दुर्घटना हो जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पर्यटक या टूर ऑपरेट की होगी।

ये भी पढ़ें...रील के चक्कर में तोड़ रहे रूल: चर्चित होने के लिए लहराए जा रहे तमंचे, इन मामलों के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

पार्क क्षेत्र में प्रवेश के लिए गेट पर परमिट की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें गेट पर ही पर्यटकों, टूर ऑपरेटर, नेचर गाइड, पोर्टर आदि की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाती है, ताकि किसी आपदा की स्थिति में उचित कदम उठाए जा सकें। कतिपय टूर ऑपरेटर्स की ओर से पर्यटकों को चिह्नित ट्रैक मार्गों से इतर अन्य क्षेत्रों एवं मार्गों से अनाधिकृत रूप से प्रवेश कराने की सूचनाएं मिली हैं। इसके क्रम में यह आदेश जारी किए गए हैं। - डॉ. अभिलाषा सिंह, उप निदेशक, गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क पुरोला, उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed