फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reel making craze social media Rules are being broken in city in desire to make reel Roorkee Uttarakhand news

रील के चक्कर में तोड़ रहे रूल: चर्चित होने के लिए लहराए जा रहे तमंचे, इन मामलों के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

Mon, 01 Jan 2024 07:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 07:07 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए हथियार लहराए जा रहे है। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके यह मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Reel making craze social media Rules are being broken in city in desire to make reel Roorkee Uttarakhand news
रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आए थे दो किशोर। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर से देहात तक युवाओं के सिर पर सोशल मीडिया पर चर्चित होने का क्रेज इस कदर चढ़ गया है कि वह रील बनाने की चाह में रूल तोड़ने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। युवा पीढ़ी कभी तमंचों संग तो कभी किसी दूसरे के लाइसेंसी हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


युवाओं को कानून का भी डर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, पिछले एक साल की बात करें तो शहर से देहात तक ऐसे करीब दस से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके यह मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

केस नंबर एक- 25 मई को लक्सर क्षेत्र में एक युवक ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही तमंचा भी बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो- 22 मार्च को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी निवासी युवक ने तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस नंबर तीन- 25 दिसंबर को भीम आर्मी नोटियाल गुट के प्रदेश अध्यक्ष सोनू लाटी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पिस्टल और बंदूक के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

बाइक स्टंट का भी बढ़ा क्रेज

युवाओं में सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों ऐसी कई वीडियो वायरल हुईं थीं। जिसमें पुलिस ने बाइक सीज और चालान काटने की कार्रवाई तक की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला...अब कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे बाहरी लोग

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अगर किसी के पास कोई ऐसी वीडियो आती है तो वह पुलिस को भेजें। पुलिस उसकी पहचान गोपनीय रखकर कार्रवाई करेगी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed