फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist stuck in gaumukh uttarkashi

भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से गोमुख में फंसे गुजरात के कई पर्यटक, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Sat, 05 May 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 05 May 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
tourist stuck in gaumukh uttarkashi
tourist stuck in gomukh - फोटो : amar ujala

बीते दिनों गोमुख क्षेत्र में बारिश के कारण गंगा भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से तपोवन की ओर से लौट रहे कुछ पर्यटक गोमुख के पास फंस गए।

विज्ञापन


इन पर्यटकों को भोजवासा में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। इस घटना के बाद भोजवासा में गंगा भागीरथी पार करने के लिए शीघ्र ट्राली लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। 
विज्ञापन


एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि बीते 1 मई को भोजवासा में तैनात एसडीआरएफ की टीम को कुछ पर्यटकों के गोमुख के पास गंगा भागीरथी के बायीं ओर फंसे होने की सूचना मिली। ये पर्यटक तपोवन की ओर से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी के सहारे रीवर क्रॉसिंग कराकर सुरक्षित बचाया

tourist stuck in gaumukh uttarkashi
gaumukh
दोपहर बाद करीब तीन बजे गंगा भागीरथी में पानी बढ़ने के कारण ये लोग नदी पार कर मुख्य रास्ते तक नहीं पहुंच पाए थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वहां फंसे गुजरात के छह पर्यटक, दो स्थानीय गाइड एवं दस नेपाली पोर्टरों को रस्सी के सहारे रीवर क्रॉसिंग कराकर सुरक्षित इस ओर निकाला। 

रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी, कांस्टेबल रविंद्र चंद, धीरज सिंह, दीपक कुमार, महेश चंद एवं पैरा मेडिक्स संजय कुमार शामिल थे।
 

ग्लेशियर के मुहाने गोमुख में भूस्खलन के कारण रास्ता जोखिम भरा

tourist stuck in gaumukh uttarkashi
sdrf rescue
कुछ दिन पहले ही तपोवन से लौटे स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर एजेंसी के संचालक भागवत सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने गोमुख में गंगा भागीरथी के दाहिने छोर पर भूस्खलन के कारण रास्ता जोखिम भरा हो गया है।

इस वजह से पर्यटक नदी में पानी कम होने पर नदी पार कर दूसरे छोर से आवाजाही करते हैं। ऐसे में पानी बढ़ने पर वे नदी पार नहीं कर पाए।

इस स्थिति को देखते हुए भोजवासा में गंगा भागीरथी पार करने के लिए ट्राली लगाई जानी चाहिए। ताकि दूसरे छोर से सुरक्षित रास्ते से होकर आम पर्यटक आवाजाही कर सकें। प्रशिक्षित ट्रैकर्स एवं पर्वतारोहियों के लिए यहां कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed