फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist can do jungle safari in Rajaji Tiger Reserve by Mini bus Now Affordable charges

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अब मिनी बस से कर सकेंगे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में सफारी

Mon, 25 Nov 2019 01:19 PM IST
अलका त्यागी डॉ. प्रविंद्र कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. प्रविंद्र कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2019 01:19 PM IST
सार

  • रानीपुर और बेरीवाड़ा रेंज में 30 किमी तक जंगल सफारी कराएगी 16 सीटर बस 
  • निजी वाहनों की अपेक्षा देना होगा कम किराया, अधिकारियों में चल रही है बातचीत
     

विज्ञापन
Tourist can do jungle safari in Rajaji Tiger Reserve by Mini bus Now Affordable charges

विस्तार

खुली जिप्सी में ज्यादा पैसों के कारण जंगल सफारी नहीं कर पाने वाले वन्य जीव प्रेमी अब मिनी बस से कम पैसे में यह लुत्फ ले पाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन सैलानियों के लिए रानीपुर और बेरीवाड़ा रेंज में मिनी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। मिनी बस से सैलानी रानीपुर और बेरीवाड़ा रेंज के घने जंगलों में करीब 30 किमी की सैर कर सकेंगे।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क का राजस्व बढ़ाने और सैलानियों की सुविधाओं को देखते हुए पार्क प्रशासन ने रानीपुर रेंज से मिनी बस शुरू करने का निर्णय लिया है। मिनी बस पार्क के बिल्केश्वर कार्यालय से चलेगी और रानीपुर से बेरीवाड़ा रेंज तक जंगल में वन्य जीवों का दीदार कराएगी।
विज्ञापन


यही नहीं, सैलानियों को इस क्षेत्र में पड़ने वाली रावली चौकी, छिड़क और हरनौल चौकी से जाने वाले लिंक रोड पर भी घुमाया जाएगा। बस रोजाना सुबह 6:30 बजे और शाम तीन बजे से सैलानियों के लिए तैयार रहेगी। 16 सीटर मिनी बस में एक सैलानी से 50-100 रुपये के बीच किराया लिया जाएगा। इस संबंध में अभी अधिकारियों में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रेंजों में जंगली जानवरों का अधिक मूवमेंट

पार्क के अधिकारियों का मानना है आबादी और वाहनों के शोरगुल से दूर पार्क की रानीपुर और बेरीवाड़ा रेंज में जंगली जानवरों का मूवमेंट काफी अधिक है। यहां सुबह-शाम हाथी और गुलदार के दीदार आसानी से सैलानियों को हो जाते हैं। इसके साथ ही रानीपुर और बेरीवाड़ा रेंज में नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर आदि वन्य जीव नजर आना भी आम बात है।

रानीपुर से बेरीवाड़ा रेंज तक मिनी बस शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बस एक सप्ताह के अंदर पार्क के बिल्केश्वर कार्यालय से शुरू की जाएगी। सैलानियों के लिए बस के किराए के संबंध में पार्क के निदेशक को पत्र भेजा गया है। अब उनकी अनुमति का इंतजार है।
-कोमल सिंह, वार्डन, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed