फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Paralympics: graphic era university give 11 lakh rupees to Manoj Sarkar

टोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख

Sun, 05 Sep 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 03:57 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है जब ग्राफिक एरा पैरालंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: graphic era university give 11 lakh rupees to Manoj Sarkar
उत्तराखंड के खिलाड़ी मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के खिलाड़ी मनोज सरकार द्वारा पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा विवि ने उन्हें 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रुद्रपुर के मनोज सरकार को पैरालंपिक में कांस्य मैडल जीतने पर ग्राफिक एरा ने यह घोषणा की है।

विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


Tokyo Paralympics: उत्तराखंड के मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांस्य पदक किया हासिल, बेहद संघर्षपूर्ण रहा है जीवन
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया और मनोज सरकार ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। हम सबको इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के युवाओं का एतिहासिक प्रदर्शन इसका गवाह है कि राज्य में प्रतिभाओं की  कमी नहीं है। युवाओं को खेलों का अच्छा प्रशिक्षण देकर उत्तराखंड को सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बनाया जा सकता है।

जापान के देयसुख को हराकर कांस्य पदक हासिल किया

टोक्यो पैरालंपिक में उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने जापान के देयसुख को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। जिसके बाद से उनके घर-परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार ने बताया है कि रुद्रपुर आने से पहले मनोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमोद भगत को गोल्ड और मनोज सरकार को कांस्य मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पैरा ओलंपिक में भारतीय खिलाडियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से सम्पूर्ण देश गौरवान्वित है।

मां को याद करके भावुक हुए मनोज 
मैच जीतने के बाद अमर उजाला से हुई बातचीत में मनोज सरकार अपनी मां को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज अगर मां होती तो वह बेहद खुश होतीं। मनोज को जब राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड दिया था तब वह मां और कोच गौरव खन्ना के साथ राष्ट्रपति भवन गए थे। मां को जब उन्होंने अवार्ड थमाया तो वह भावुक हो गईं थीं। मनोज ने वीडियो कॉल के जरिये अमर उजाला को भी बधाई, जिसने खबरों के जरिये उन्हें और उनके खेल को लोगों के दिलों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed