फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tokyo olympics 2020: indian women hockey player vandana katariya will participate in Red Fort parade on Independence Day

टोक्यो ओलंपिक: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की परेड में शामिल होंगी हॉकी खिलाड़ी वंदना, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात

Sun, 08 Aug 2021 02:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 02:13 AM IST
सार

वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

विज्ञापन
tokyo olympics 2020: indian women hockey player vandana katariya will participate in Red Fort parade on Independence Day
वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया के स्वदेश लौटने पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाली परेड में भी वह भारतीय दल के साथ हिस्सा लेंगी। रविवार को प्रदेश के खेल मंत्री डा. अरविंद पांडेय वंदना कटारिया के घर पहुंचकर मां और परिजनों को सम्मानित करेंगे। खेल मंत्री कोई बड़ी घोषणा भी वंदना के लिए कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे धर्मनगरी हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश और पूरे विश्व में आज चमक रहा है। ओलंपिक के समापन होने के बाद जब वह भारत वापस लौटेंगी तो दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से भारतीय ओलंपिक दल के साथ वह मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन


हरिद्वार: भारतीय हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार पर की थी जातिसूचक टिप्पणी, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाली परेड में भी खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगी। इसी दिन शाम को चार बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दल के साथ वह उनसे मिलेंगी। 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर भी वंदना अन्य साथियों के साथ भेंट करेंगी। इन कार्यक्रमों में ओलंपिक दल के साथ ही वंदना कटारिया का भी स्वागत किया जाएगा। जिससे हरिद्वार और प्रदेश के लिए यह बड़ी बात होगी।

टोक्यो ओलंपिक: जातिवाद के वार से भी नहीं रुका वंदना की स्टिक का प्रहार, रचा इतिहास, दागे सबसे अधिक गोल

भतीजी ने बढ़ाया बुआ का हौसला 

उधर, रविवार को दोपहर में खेल मंत्री डा. अरविंद पांडेय वंदना कटारिया के घर पहुंचे। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि खेल मंत्री के पहुंचने की तैयारियां कर ली गईं थीं। उन्होंने बताया कि वंदना कटारिया जब हरिद्वार आएंगी तो उनका जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वागत-सम्मान किया जाएगा। 
 

वंदना की भतीजी खुशी कटारिया भी बुआ वंदना कटरिया की राह पर चल रही हैं। खुशी कटारिया भी सब जूनियर टीम में शामिल हैं और इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मैच समाप्ति के बाद उनकी बुआजी से बात हुई थी। जिसमें उन्होंने उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी, लेकिन बुआजी पदक न जीत पाने को लेकर बहुत उदास थी, इसलिए वह ज्यादा बात नहीं कर पा रही थीं।

उधर, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि वंदना कटारिया से फोन पर बात हुई। जिसमें उन्होंने वंदना को बधाई दी, लेकिन पदक न लाने की टीस वंदना की बातों से साफ झलक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed