फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: firecrackers burst and casteist remark outside vandana kataria house, third accused is arrested

हरिद्वार: भारतीय हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार पर की थी जातिसूचक टिप्पणी, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Aug 2021 01:37 PM IST
सार

बता दें कि इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों ने वंदना के परिवार के साथ गाली-गलौज की थी और जाति-सूचक शब्द कहे थे।

विज्ञापन
Haridwar News: firecrackers burst and casteist remark outside vandana kataria house, third accused is arrested
वंदना कटारिया - फोटो : indiahockey

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के अर्जेंटिना से हारने पर टीम की सदस्य और स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और जातिसूचक टिप्पणी करने वाले तीसरे आरोपी सुमित चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों ने वंदना के परिवार के साथ गाली-गलौज की थी और जाति-सूचक शब्द कहे थे। वंदना के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। शनिवार को फरार तीसरे आरोपी सुमित चौहान निवासी नवोदय नगर सिडकुल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: जातिवाद के वार से भी नहीं रुका वंदना की स्टिक का प्रहार, रचा इतिहास, दागे सबसे अधिक गोल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात घर के बाहर फोड़े थे पटाखे

ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम के हारने पर फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और परिजनों से अभद्रता कर जातिसूचक शब्द बोलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। ।

बुधवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना से मुकाबला हुआ था। टीम में हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी वंदना कटारिया भी शामिल थीं। इससे पहले पूल मैच में वंदना ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वहीं, सेमीफाइनल में टीम कड़े संघर्ष के बाद हार गई थी। भारतीय टीम के हारने के बाद वंदना के घर के बाहर खुशी में पटाखे छोड़े गए थे। वंदना के परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनसे अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।


परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया की ओर से तहरीर दी गई थी। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी सुमित चौहान, अंकुुर, विजयपाल निवासी रोशनाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोप है कि इन युवकों ने खुशी मनाने के अंदाज में अपने कपड़े उतारकर डांस भी किया था। पुलिस ने विजयपाल और अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुरानी रंजिश भी बताई जा रही

वंदना कटारिया के भाई चंद्रशेखर कटारिया ने पुलिस को बताया था कि आरोपी विजयपाल उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते उसने भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में हारने के बाद उनके घर के सामने पटाखे फोड़ते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग
चंद्रशेखर कटारिया ने तहरीर में कहा था कि आरोपियों के इस कृत्य से अनुसूचित जाति समाज और परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके साथ ही क्षेत्र और देश में भारी रोष है। लिहाजा आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

वंदना के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर धारा 504 (किसी व्यक्ति को अपमानित/गाली गलौज करने) और धारा 3 (1) (एस) यानी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति के लिए जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
-सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार

तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना काटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है। आरोपियों की पैरवी अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने की है। 

सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर असामाजिक तत्वों ने उस समय पटाखे फोड़े जब जब भारतीय टीम ओलंपिक में अर्जेंटीना की टीम से हार गई थी। जिसके बाद पुलिस दो सगे भाइयों विजयपाल को बृहस्पतिवार को और अंकुर पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शनिवार को तीसरे आरोपी सुमित चौहान को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।

इस मामले में जिला जज विवेक भारती शर्मा की अदालत में पहले विजयपाल की जमानत अर्जी दाखिल की गई। जिसमें विजयपाल के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि वंदना कटारिया की तरह आरोपी विजयपाल भी हॉकी खिलाड़ी हैं और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का विद्यार्थी हैं। 

दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। उसी मुकदमे में दबाव बनाने के गलत आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही शनिवार को अंकुर पाल और सुमित चौहान की जमानत पर सुनवाई हुई। सरकारी अधिवक्ता ने जमानत का पुरजोर विरोध करते दलील दी कि आरोपियों ने एक राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी के परिवार के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज विवेक भारती शर्मा ने आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed