फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tokyo olympics 2020: 11 daughters of Vandana Kataria house also play hockey

टोक्यो ओलंपिक: वंदना कटारिया के घर की 11 बेटियां भी खेलती हैं हॉकी, बुआ की सफलता के बाद बढ़ी रुचि

Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

संघर्ष कर हॉकी में नाम कमा चुकीं वंदना कटारिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। पहले प्रदेश और फिर देश में वंदना का नाम हुआ तो इसका असर परिवार के बच्चों पर भी पड़ा।

विज्ञापन
tokyo olympics 2020: 11 daughters of Vandana Kataria house also play hockey
वंदना कटारिया - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना के घर एक नहीं 11 होनहार बेटियां हैं। वंदना ने हॉकी में सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं तो चार भाइयों की 10 बेटियां इसी राह पर चल पड़ी हैं।

विज्ञापन


वंदना की एक भतीजी उत्तराखंड सब जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी हैं और इस समय मध्य प्रदेश में एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा 10 भतीजियां रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित हॉकी की प्रैक्टिस करती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में रोशनाबाद गांव से कई और वंदना देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: टोक्यो ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना बनीं प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर, खेल मंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष कर हॉकी में नाम कमा चुकीं वंदना कटारिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। पहले प्रदेश और फिर देश में वंदना का नाम हुआ तो इसका असर परिवार के बच्चों पर भी पड़ा। यही कारण है कि वंदना के चार भाइयों की एक नहीं बल्कि 11 बेटियां हॉकी खिलाड़ी बनने के लिए दिनरात पसीना बहा रही हैं। चांदनी, प्राची, कुंजन, गुनगुन, मीनाक्षी, मुक्ता, मुस्कान, स्वाती, कंचन, खुशी अपनी बुआ वंदना की राह पर चल पड़ी हैं।

टोक्यो ओलंपिक: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की परेड में शामिल होंगी हॉकी खिलाड़ी वंदना, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात

इनका कहना है कि वह अपनी बुआ की तरह हॉकी में प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। खुशी कटारिया का पहले राज्य स्तरीय महिला हॉकी छात्रावास में चयन हुआ। इसके बाद वह उत्तराखंड सब जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं।

तीन भतीजे खेलते हैं फुटबॉल 

खुशी कटारिया की टीम ने मार्च-अप्रैल 2021 में ओडिशा के भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय खेलों में सब जूनियर में हॉकी में कांस्य पदक हासिल किया। अब खुशी अपनी मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के लिए चयनित हो चुकी हैं। इन दिनों वह ग्वालियर स्थित एकेडमी में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह एकेडमी की तरफ से हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

परिवार के अन्य बच्चों में भी खेलों से काफी प्रेम है। वंदना कटारिया के तीन भतीजे फुटबॉल खेल में हाथ आजमा रहे हैं। एक भतीजा आर्यन का फुटबॉल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में भी चयन हो चुका है। दो भतीजी भी फुटबॉल खेलती हैं। 

घर में ओलंपिक रिंग और हॉकी चिह्न 
वंदना के घर में ओलंपिक रिंग और हॉकी चिह्न बनाया गया है ताकि वंदना के साथ ही अन्य लड़कियों के दिलो-दिमाग में भी ओलंपिक खेलने का लक्ष्य इसे देखकर बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed