फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Tokyo Olympic hockey star Vandana katariya became beti padhao beti bachao abhiyan brand ambassador

उत्तराखंड: टोक्यो ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना बनीं प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर, खेल मंत्री ने की घोषणा

Sun, 08 Aug 2021 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 PM IST
सार

हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने वंदना की मां और भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Tokyo Olympic hockey star Vandana katariya became beti padhao beti bachao abhiyan brand ambassador
खेल मंत्री ने किया वंदना की मां को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' की उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को खेल मंत्री डॉ. अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया के घर पहुंच कर यह घोषणा की।

विज्ञापन


हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने वंदना की मां और भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: जातिवाद के वार से भी नहीं रुका वंदना की स्टिक का प्रहार, रचा इतिहास, दागे सबसे अधिक गोल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वंदना पर नाज करना चाहिए। जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्हें प्रदेश लौटने पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल व राजकुमार कसाना आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति और पीएम से मिलेंगी वंदना 

ओलंपिक टोक्यो में हॉकी में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया स्वदेश लौटने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में भी वह भारतीय दल के साथ हिस्सा लेंगी।

आज रविवार को प्रदेश के खेल एवं शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने भी वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी मां और परिजनों को सम्मानित किया। 


रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि ओलंपिक खेलों के समापन के बाद वह भारत लौटेंगी। दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से भारतीय ओलंपिक दल के साथ वह मुलाकात करेंगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में वह मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed