फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today corona active cases in uttarakhand news: 66 new infected found, death Numbers of patients crosses 1700

Corona in Uttarakhand: 66 नए संक्रमित मिले, मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 पार 

Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Today corona active cases in uttarakhand news: 66 new infected found, death Numbers of patients crosses 1700
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई और 66 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 97700 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 15346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आठ जिलों में 66 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 23, नैनीताल में 21, देहरादून में 11, पौड़ी में तीन, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


जिसमें श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक 1700 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 68 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 93952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 638 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ी, लाइनों से मुक्ति मिली

रुड़की में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक सरकारी और तीन निजी केंद्र और बढ़ा दिए हैं। इससे सिविल अस्पताल का बोझ कम होने के साथ ही बुजुर्गों को भी लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल गया है।

इस समय कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। अभी तक सिविल अस्पताल के अलावा नगर निगम और दो निजी अस्पतालों में टीका लग रहा था। लोगों की बढ़ती भीड़ और सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है। करीब तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए टीकाकरण केंद्र खोले थे। इसके बाद लोगों को काफी राहत मिली थी। अब तीन निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब को टीकाकरण की अनुमति दी गई है।

इसमें चाव मंडी में गुप्ता पैथोलॉजी, गणेशपुर स्थित मदर एंड बोन ज्वाइंट सेंटर और सिविल लाइंस स्थित मिशन हॉस्पिटल शामिल है। जबकि, मिलिट्री अस्पताल को भी टीकाकरण की अनुमति मिली है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अब रुड़की शहर में दस सरकारी और चार निजी टीकाकरण केंद्र हो गए हैं। अब बुजुर्गों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं, फ्रंट लाइन वर्करों को काम छोड़कर सिविल अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। वे आसपास के केंद्र पर ही कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सभी केंद्रों पर करीब 560 लोगों को टीका लगा। सबसे ज्यादा सिविल अस्पताल में 240 को कोरोना वैक्सीन लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed