फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To demand permission to sell fruits and vegetables and

Dehradun News: फल और सब्जी विक्रेताओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग

Sat, 25 Oct 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
To demand permission to sell fruits and vegetables and
फल व सब्जी बेचने की अनुमति देने और उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग के लिए विक्रेताओं और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार से मुलाकात की। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस किसी भी फल और सब्जी विक्रेता को परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन




शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार और कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी लोग ठेली चलाकर फल बेचते हैं और अपने परिवार का पोषण करते हैं लेकिन समय-समय पर उनकी ठेलियों को पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी पकड़कर बंद कर देते हैं। लालचंद शर्मा ने कहा कि इन लोगों को कारोबार चलाने के लिए पुलिस और नगर निगम से अनुमति दिलाए जाने की जरूरत है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, सुरेश पारछा, नमन, शिवा, मुकेश, सुदंरपाल, फूलचंद, ममता रानी, मदन मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed