फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Timings of nine trains operating from Dehradun changed

देहरादून से संचालित होने वाली नौ ट्रेनों के समय सारणी में किया गया बदलाव

Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

अगर आप देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में सफर करने जा रहे हैं तो इस बात का इत्मीनान कर लें कि आप समय पर स्टेशन पहुंच जाएं।नई समय सारणी को शनिवार से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Timings of nine trains operating from Dehradun changed

विस्तार

अगर आप देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में सफर करने जा रहे हैं तो इस बात का इत्मीनान कर लें कि आप समय पर स्टेशन पहुंच जाएं। ताकि ट्रेन न छूट जाए। क्योंकि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली नौ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस व देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि जहां देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है, वहीं दूसरे स्थानों से देहरादून आने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। नई समय सारणी को शनिवार से लागू कर दिया गया है। यात्रियों को ट्रेनों के संचालन के समय की जानकारी मिल सके इसके लिए स्टेशन पर लगे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिये भी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। साथ ही जिन यात्रियों ने ट्रेनों में सफर करने के लिए आरक्षण कराया है उन्हें एसएमएस के जरिये ट्रेनों के संचालन के वास्तविक समय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के समय में किया गया है बदलाव
ट्रेन सेवा पुराना समय नया समय
देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस 15.20 बजे 15.15 बजे
देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस 15.20 बजे 15.15 बजे
देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 15.45 बजे 15.55 बजे
देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 17.00 बजे 16.55 बजे
देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 18.15 बजे 18.30 बजे
देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस 21.20 बजे 21.25 बजे
देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 22.10 बजे 22.05 बजे
देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 22.10 बजे 22.05 बजे
देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस 22.50 बजे 22.45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed