फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   timing of Naini Dun Jan shatabdi Train arrival

सोमवार से 5:15 बजे ही रवाना होगी नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन

Mon, 27 Aug 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 27 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
timing of Naini Dun Jan shatabdi Train arrival
नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

सोमवार से नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे काठगोदाम स्टेशन से रवाना होगी।

विज्ञापन


काठगोदाम स्टेशन से देहरादून के लिए 12090/89 ट्रेन सोमवार की सुबह रूटीन के अनुसार चलेगी। इस ट्रेन की लालकुआं स्टेशन की पिट लाइन में रखरखाव होगा। फिर ट्रेन काठगोदाम पहुंचेगी और दून जाएगी। ट्रेन का दोपहर 12:30 बजे देहरादून पहुंचने का समय है। ट्रेन को रविवार को चलाने की मांग भी हो रही है। इस बाबत रेलवे से भी रेक की मांग की गई है। फिलहाल ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को ही चलेगी। स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि सोमवार से ट्रेन नियमित हो जाएगी और रूटीन के अनुसार ही चलेगी।

अनिल बलूनी की ‘सियासी गाड़ी’ ने भी पकड़ी रफ्तार
नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को रवाना करने के साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सियासी गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से दून के लिए एक और ट्रेन चलाने की मांग हो रही थी।  रेल बजट में प्रदेश के लिए नई ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन के संचालन के लिए 11 ट्रेनों का समय आगे पीछे होना था। इस ट्रेन की राह आसान नहीं थी फिर भी यह ट्रेन चलवाकर बलूनी ने दिल्ली में ‘अपनी पकड़’ और ‘सियासी कद’ का परिचय दे दिया है। 
विज्ञापन

नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की घोषणा से संचालन तक श्रेय लेने को नेताओं में होड़ मची हुई थी। ट्रेन की घोषणा के बाद से ही कद्दावर नेताओं की भी बयानबाजी शुरू हो गई थी, लेकिन बाजी अनिल बलूनी ने मारी। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन के शुभारंभ पर ट्रेन के लिए अनिल बलूनी की जिद का उल्लेख भी किया। हल्द्वानी में समारोह कर भाजपाई दिग्गजों को एक मंच पर लाकर बलूनी ने प्रदेश की सियासत में अपनी दखल का संकेत भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर तक एक और योजना का शुभारंभ होगा
सांसद बलूनी का दावा है कि इस ट्रेन को चलाने के लिए तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 11 ट्रेनों का समय आगे पीछे किया गया है। फिर यह ट्रेन शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सांसद की शपथ ली, तभी 10 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर लाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि तीन प्रोजेक्ट में से पहला प्रोजेक्ट ट्रेन चलाना था, जो चल गई है, एनडीआरएफ की बटालियन बनने वाली है, पहाड़ में आईसीयू के लिए निविदा हो रही है। थे। अब जल्द ही 30 सितंबर को एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ करेंगे।


हल्द्वानी तक किया सफर 
सांसद अनिल बलूनी, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक संजीव आर्य, पुष्कर धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से हल्द्वानी तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed