{"_id":"648ad7660ce7c084c204f957","slug":"tigress-found-dead-in-the-forest-of-rajaji-tiger-reserve-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में मृत मिली बाघिन, चिकित्सकों ने बताई प्राकृतिक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में मृत मिली बाघिन, चिकित्सकों ने बताई प्राकृतिक मौत
Thu, 15 Jun 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:58 PM IST
सार
टीम को एक बाघिन चीला बीट में मृत मिली। राजाजी टाइगर रिजर्व के पशुचिकित्सक डाॅ. राकेश नौटियाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने बाघिन के शव का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विस्तार
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघिन मृत मिली है। राजाजी प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जला दिया गया। चीला रेंज की टीम रोजाना की तरह जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को एक बाघिन चीला बीट में मृत मिली। जिसकी जानकारी टीम ने रेंजर शैलेष घिल्डियाल को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दून में 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा चार साल का रिकॉर्ड, मानसून पहले सताएगी भीषण गर्मी
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सूचना राजाजी प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी। राजाजी टाइगर रिजर्व के पशुचिकित्सक डाॅ. राकेश नौटियाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने बाघिन के शव का पोस्टमॉर्टम किया। रेंजर ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 15 साल होगी। उसकी प्राकृतिक मौत हुई है।
विज्ञापन