फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three tourist swept in ganga

दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक गंगा में बहे

Mon, 09 Jun 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 09 Jun 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
three tourist swept in ganga

ऋषिकेश के तपोवन स्थित सच्चाधाम घाट पर नहाते समय तीन युवक गंगा में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया।

विज्ञापन


सूचना पर जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर अंधेरा होने तक दोनों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को कानपुर से चार युवक तपोवन स्थित एक होटल में रुके थे। रविवार सुबह चारों युवक नीलकंठ दर्शन को गए।

राफ्ट‌िंग के बाद उतरे थे गंगा में नहाने

three tourist swept in ganga

दर्शन के बाद उन्होंने शिवपुरी से राफ्टिंग की और दोपहर वापस होटल चले गए। कुछ घंटे विश्राम करने के बाद चारों तपोवन, सच्चाधाम घाट पर गंगा में स्नान के लिए पहुंचे।

यहां घाट पर स्नान के दौरान अचानक गौरव कटियार (22) पुत्र योगेश कटियार का पैर फिसल गया और वह गंगा में गिर गया।

दोस्त को बचाने की कोशिश में आशीष कुमार गौड़ (19) पुत्र सूरज गौड़ और ऋतुराज गौड़ (23) पुत्र बेनी प्रसाद भी पानी में उतर गए लेकिन वे खुद ही डूबने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्था‌नीय निवासियों ने एक को बचाया

three tourist swept in ganga

अपने साथियों को गंगा में डूबता देख तट पर खड़े चौथे साथी आदित्य कुमार साहू (22) पुत्र लक्ष्मीकांत साहू ने मदद की गुहार लगाई।

चीख पुकार सुनकर स्थानीय निवासी हरिओम, रमेश, मनीष चौहान और रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और ऋतुराज को पानी से बाहर निकाल लिया, मगर गौरव और आशीष नदी की तेज धारा में ओझल हो गए।

कानपुर के हैं युवक
सूचना पर जल पुलिस ने गंगा में दोनों युवकों की तलाश की, मगर देरशाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। मुनिकीरेती थाना प्रभारी गणेश सामांत ने बताया कि चारों युवक निकट आईआईटी गेट, कानपुर के रहने वाले हैं, और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से बीएससी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed