फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three people killed due to debris after heavy rain in haldwani

हल्द्वानी: मौसम ने मचाई तबाही, एक महिला और मजदूर मलबे में जिंदा दफन, युवती लापता

Sun, 17 Jun 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/भीमताल/बैतड़ी/रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/भीमताल/बैतड़ी/रुद्रपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Three people killed due to debris after heavy rain in haldwani
landslide

उत्तराखंड में मौसम के कहर ने लीन लोगों की जिंदगी लील ली। धारचूला तहसील में तवाघाट-लीपूपास सड़क निर्माण के काम के दौरान मलबे की चपेट में आने से जय सिंह (27) पुत्र दान सिंह निवासी बलुवाकोट धाप (नेपाल) की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर शनिवार शाम करीब 4 बजे पांगला निवासी नीलू देवी (44) पत्नी राम सिंह की घास काटने के दौरान मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, धारी ब्लॉक के पदमपुरी में रविवार सुबह पेड़ की बड़ी टहनी की चपेट में आने से टैक्सी चालक प्रकाश सिंह (25) पुत्र मदन सिंह निवासी सुनढूगरा ब्लॉक पाटी चंपावत की मौत हो गई, जबकि टैक्सी में सवार अन्य 11 लोग बाल-बाल बच गए। प्रकाश पदमपुरी में सड़क किनारे सवारियों का सामान मैक्स की छत पर बांध रहे थे कि तभी पेड़ की टहनी उन पर आ गिरी।
विज्ञापन

 

मकान हुआ ध्वस्त, परिवार ने भागकर बचार्इ जान

Three people killed due to debris after heavy rain in haldwani
House collapse

वहीं, नेपाल के दार्चुला जिले में दुहू गांवपालिका वार्ड संख्या दो निवासी कंचन लोथ्याल (16) टूटे लकड़ी के पुल से फिसलकर महाकाली में बह गई। डीएसपी नवराज अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

मकान हुआ ध्वस्त, परिवार ने भागकर बचार्इ जान

पिथौरागढ़ जिले में बारिश का सितम लगातार जारी है। दरअसल, मुनस्यारी के निकटवर्ती जैती गांव निवासी चंद्र सिंह पांगती के परिवार के चार सदस्य घर के अंदर ही कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मकान की छत से मिट्टी गिरने लगी।

जिसे देखते घर के सदस्यों ने बाहर को दौड़ लगा दी। कुछ ही पलों में छत भरभराकर गिर गई। घर के लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया।

आज मिल सकती है धूल और धुंध से राहत

Three people killed due to debris after heavy rain in haldwani
Strong wind

देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाई धूल और धुंध से सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राजस्थान-पंजाब की ओर से आने वाली हवा के रुख में बदलाव की संभावना है। इससे धूल और धुंध छंटने की उम्मीद है।

राजस्थान-पंजाब की ओर से चल रही धूल भरी हवा के चलते राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले चार दिनों से धूल और धुंध छाई हुई है। धूल-धुंध के कारण ठीक से धूप भी नहीं निकल रही है। इसी बीच हुई बारिश से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। उइसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

हालांकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के रुख बदलने की संभावना है। इससे लगातार आ रही धूल में कमी आएगी। शाम तक काफी हद तक धूल और धुंध के साफ होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed