फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three family member sunk into canal

नन्हें अरबाज को बचाने में बुझे तीन चिराग

Thu, 28 Aug 2014 09:25 PM IST
अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार) Updated Thu, 28 Aug 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
three family member sunk into canal

रुड़की स्थित पिरान कलियर शरीफ दरगाह से जियारत कर लौट रहे संभल, यूपी के एक परिवार के तीन बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। छह वर्ष के छोटे भाई को बचाने के फेर में सगे भाई बहन एवं उनका फूफेरा भाई मौत के मुंह में समा गया। घटनास्थल पर परिजनों का चीत्कार से हर कोई दुखी था।

विज्ञापन


संभल के गांव अशरफपुर से एक परिवार के नौ सदस्य जियारत करने बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे थे। जियारत कर लौटते समय पूरा परिवार बावनधरा पुल के पास पहुंचकर ठहर गया। इसी बीच जायरीन कलवा का छह वर्षीय बेटा अरबाज नहर में नहाने लग गया।
विज्ञापन


नहर में नहाने उतरा अरबाज अचानक नहर में डूबने लगा। अरबाज को डूबता देख बडे़ भाई सददाम 17 वर्ष, बहन हुस्नजहां 14 वर्ष एवं फूफेरे भाई अरमान 15 वर्ष पुत्र तौफिक पीछे कूद गए। जैसे तैसे छोटा भाई अरबाज बच निकला पर बाकी तीनों भाई बहन को पानी ने अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल पुलिस ने तीनों को निकाला, पर हुई देर

three family member sunk into canal

अपने बच्चों को अपनी आंखों के आगे पानी में डूबता देखकर परिजनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसपर राहगीर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर तुरन्त एसओ बहादराबाद सुंदरम शर्मा, चौकी प्रभारी राजेश कुमार एवं जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए।

जल पुलिस ने कुछ ही मिनटों में एक-एक कर तीनों भाई बहनों को निकाल लिया। किशोरी हुस्नजहां की मौत हो चुकी थी पर अरमान एवं सददाम की सांस चलने पर तुरन्त रुड़की सिविल अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सददाम रुई की मशीन पर कार्य करता था जबकि हुस्नजहां नौवी एवं अरमान कक्षा दस का छात्र था। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चेतावनी बोर्ड नहीं मौके पर
इसे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की लापरवाही ही कहेंगे क‌ि बेहद खतरनाक माने जाने वाले बावनधरा पुल के आस-पास कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब बावनधरा पुल के पास डूबने से किसी की मौत हुई हो। पहले भी यहां कई लोग डूबे हैं।

परिजनों का रूदन देख सबकी आंखें हुई नम

three family member sunk into canal

परिवार की खुशहाली के लिए जियारत करने पहुंचे परिवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा क‌ि उन्हें ताउम्र सालने वाला दर्द लेकर लौटना पड़ेगा। परिवार का छोटा बड़ा हर सदस्य दहाड़ मारकर रो रहा था, किसी की भी आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

हर कोई मौत के क्रूर पंजों का शिकार बने अपनों का नाम ले-ले कर उन्हें याद कर रहा था। अपने दो लाडलों को खो चुके कलवा ने मानो सुध बुध खो ही दी हो, पत्नी की जुबां से भी अपने लाडलों के नाम के बोल ही फूट रहे थे।

बावनधरा पुल के पास घटी हृदय विदारक घटना के दौरान पहुंचे राहगीरों का दिल भी पसीज गया। जियारत कर लौट रहे पूरे परिवार के चेहरे पर बेहद खुशी थी लेकिन पल भर में मानो उनकी दुनिया ही उजड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed