फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   three accused arrested in attack on mp tarun vijay.

सांसद पर हमले में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sat, 21 May 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून) Updated Sat, 21 May 2016 08:08 PM IST
सार

  • एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी से पूर्व पोखरी गांव के ग्रामीणों के बीच चली लंबी मंत्रणा

विज्ञापन
three accused arrested in attack on mp tarun vijay.
सांसद पर हमला करने को आक्रोशित भीड़ - फोटो : AmarUjala

विस्तार

देहरादून के चकराता क्षेत्र स्थित पोखरी गांव में मंदिर प्रवेश के बाद सांसद तरुण विजय पर हुए हमले के मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रेग्युलर और राजस्व पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन


सांसद पर हमले मामले में राजस्व पुलिस ने शुक्रवार की रात को अज्ञात लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को एसडीएम प्रेमलाल और सीओ चंद्रमोहन सिंह की अगुवाई में राजस्व और रेग्युलर पुलिस दोपहर 12:30 बजे पोखरी गांव पहुंची। गांव में पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से बात कर दोषियों को पुलिस के हवाले करने को कहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों से कुछ समय मांगा जिस पर अधिकारियों ने शाम चार बजे तक का समय दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गिरफ्तारी को लेकर आपस में लंबी मंत्रणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी पकड़े, शेष की हो रही शिनाख्त

three accused arrested in attack on mp tarun vijay.
सांसद तरुण विजय बचाकर लाते पुलिसकर्मी - फोटो : AmarUjala

सीओ ने बताया कि रेग्युलर पुलिस के सहयोग से आरोपी राजेंद्र पुत्र दौलत दास निवासी पोखरी, नयन सिंह पुत्र पत्ती निवासी बिजनू और सरदार पुत्र साधूराम निवासी पुनाहा को गिरफ्तार किया गया है। शेष आर‌ोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को पोखरी गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भीड़ ने सांसद तरुण विजय और उनके साथ गए लोगों पर हमला बोल दिया था। जिसमें सांसद के साथ ही भाजपा नेता विपुल अग्रवाल और आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर घायल हो गए थे। सांसद का देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed