{"_id":"6494b1c9c8d804b74f0076d4","slug":"those-who-spread-construction-material-on-the-road-are-now-being-monitored-by-drones-dehradun-news-c-5-drn1005-183676-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ट्रैफिक पुलिस अब ड्रोन से केवल यातायात पर नहीं, सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर भी रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ट्रैफिक पुलिस अब ड्रोन से केवल यातायात पर नहीं, सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर भी रखेगी नजर
Fri, 23 Jun 2023 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:35 PM IST
सार
पूरे देश में केवल दून ट्रैफिक पुलिस ही अभी ड्रोन के जरिये ट्रैफिक चालान कर रही है। इसके अलावा अब ड्रोन से सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाकर यातायात को बाधित करने वाले पर भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से केवल यातायात पर नहीं, सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर भी नजर रखेगी। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से राजपुर रोड और सीएमआई अस्पताल के पास निर्माण सामग्री फैलाने पर दो निर्माण एजेंसियों के चालान काटे।
विज्ञापन
दून की ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए ड्रोन की मदद ले रही है। पूरे देश में केवल दून ट्रैफिक पुलिस ही अभी ड्रोन के जरिये ट्रैफिक चालान कर रही है। इसके अलावा अब ड्रोन से सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाकर यातायात को बाधित करने वाले पर भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी शुरुआत करते हुए दो संस्थाओं के चालान काटे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की ओर यात्रा, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि सीएमआई अस्पताल के पास और राजपुर रोड स्थित बफेट के सामने सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर निर्माणदायी संस्थाओं पर कार्रवाई की गई। साथ ही संस्था के अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न करने की हिदायत दी गई। ऐसा फिर करने पर पुलिस अधिनियम के अतिरिक्त उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।