फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   this criminal uncle is very dangerous

ये 'अंकल' हैं बेहद खतरनाक, एक करोड़ के लालच में डाल दी बड़ी डकैती

Mon, 24 Sep 2018 01:00 PM IST
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 24 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
this criminal uncle is very dangerous
- फोटो : demo pic

व्यवसायी सौरभ कौशल के घर 14 जून को हुई डकैती मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिजवान उर्फ अंकल के खिलाफ मुरादाबाद और दिल्ली में हत्या, लूट और डकैती के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


अंकल के खिलाफ नैनीताल पुलिस को 38 मुकदमों की सूची मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक करोड़ के लालच में वारदात करने के लिए यहां आया था। लेकिन, उतना माल नहीं मिल सका। पुलिस का मानना है कि व्यवसायी के विरोध करने पर यह गिरोह गोली भी चलाने के लिए तैयार था।
विज्ञापन


कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों ने रिमांड पर लाए गए मुरादाबाद जिले के भोजपुर कहरूवा निवासी रिजवान उर्फ अंकल उर्फ गुरुजी से रविवार को पूछताछ की।

हत्या के मामले में 2014 में दिल्ली जेल से छूटा था अंकल

उसने बताया कि 1994 में उसके भाई इरफान की हत्या हुई थी। वह तीन भाइयों में बड़ा है। छोटे भाई की हत्या क्षेत्र के विधायक ने कराई थी। उसने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा।

अंकल के अनुसार विधायक ने उसे भी फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाया था। इसके बाद उसने घर जाना छोड़ दिया। दोनों तरफ से हुई लड़ाई में आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। विधायक की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। विधायक का बेटा भी जेल में है। 

अंकल के अनुसार हल्द्वानी में डकैती डालने के लिए दिनेश कश्यप ने भूमिका तैयार की। उसने बताया था कि एक करोड़ से अधिक का माल मिलेगा। इसी कारण वह हल्द्वानी आने के लिए तैयार हो गया था। लेकिन, उतना माल नहीं मिला।हल्द्वानी पुलिस के पीछा करते समय उसे दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली से मंडी चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने उसे पुलिस रिमांड पर लिया था। वह हत्या के मामले में 2014 में दिल्ली जेल से छूटा था। 
 

अब नावेद की तलाश

पुलिस छापे के दौरान पता चला है कि डकैती कांड के अन्य आरोपी नावेद ने दिल्ली स्थित अपने अड्डे को छोड़ दिया है। रामपुर के रहने वाले नावेद को नैनीताल और दिल्ली पुलिस भी तलाश कर रही है।  

ये हो चुके हैं अब तक गिरफ्तार
1- रोहताश, खड़कपुर, मूढ़ापांडे जिला मुरादाबाद यूपी 
2- नबी हसन, बजरिया, आंवला बरेली यूपी
3- प्रकाश कश्यप, वैलेजली लॉज (व्यवसायी सौरभ कौशल का नौकर)
4- अजय कश्यप, प्रकाश कश्यप का रिश्तेदार
5- दिनेश कश्यप, अजय कश्यप का भाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed