रिवाल्वर से खेल रही थी 13 साल की किशोरी, गोली चली और मच गया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूक के साथ खेलना एक तेरह साल की बच्ची को भारी पड़ गया। खेलते वक्त बच्ची के हाथ से गोली चल गई। इस बाद घर में कोहराम मच गया।
खेल-खेल में एक प्रॉपर्टी डीलर की लाइसेंसी रिवाल्वर से निकली गोली उसकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के पेट में जा लगी। आनन फानन में परिजनों ने खून से लथपथ किशोरी को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रानीपुर क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नंबर चार में प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू चौधरी रहते हैं। शुक्रवार रात वह घर से किसी काम से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी 13 साल की बेटी हन्नी लाइसेंसी रिवाल्वर से खेल रही थी।
बच्ची की हालत गंभीर
इसी बीच बेटी से ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके पेट में जा घुसी। गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे। खून से लथपथ किशोरी को आनन-फानन में चाचा हरेंद्र चौधरी, मां एवं अन्य परिजन लेकर सिडकुल के मेट्रो अस्पताल पहुंचे।
रात करीब 11 बजे किशोरी को भर्ती कराया गया। सूचना पर एसओ सिडकुल कमल मोहन भंडारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाली रानीपुर के एसएसआई मनोहर भंडारी ने बताया कि खेलते हुए गोली लगने की बात सामने आई है।
ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है। लेकिन फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उससे बातचीत की जाएगी। लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेने की तैयारी की जा रही है।