फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves-took-goods-family-sleeping

Dehradun News: सोता रहा परिवार घर से लाखों का सामान ले गए चोर

Mon, 20 Mar 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves-took-goods-family-sleeping
घर में परिवार गहरी नींद में सोया था और चोर अंदर से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। मकान का ताला भी टूटा, लेकिन घरवालों की नींद नहीं टूटी। चोर वहां से मोबाइल फोन और जेवरात आदि ले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के मोहितनगर की है। इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि घर सुनील कुमार अग्रवाल का है। गत 16 मार्च की रात उनका परिवार रात को सो गया। रात में चोर गेट कूदकर आए और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। चोर चार मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी ले गए। सुबह परिवार के लोग उठे तो सबसे पहले मोबाइल तलाशे।
विज्ञापन

मोबाइल गायब थे और अंदर सामान बिखरा देखा तो पता लगा कि चोरी हो गई। सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर वसंत विहार ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed