फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves stole gold and silver jewellery from the shop

Dehradun News: दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए चोर

Sun, 29 Dec 2024 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewellery from the shop
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में चोर एक ज्वेलरी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। हालांकि, चोर दुकान में रखे लॉकर को नहीं खोल पाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभावाला के शेरपुर में रईस अहमद की न्यू नफीस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 28 दिसंबर की रात दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। वह दुकान में रखा लॉकर नहीं खोल पाए। चोर दुकान के डिस्प्ले काउंटर में रखे आभूषणों को चोरी कर ले गए। बताया कि अधिकतर सोने-चांदी के आभूषण लॉकर में रखे थे। उन्होंने बताया कि दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed