{"_id":"624de1415f72657135499c27","slug":"thief-targeted-three-shops-in-paltan-bazar-city-news-drn408374256","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटन बाजार में एक चोर ने तीन दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटन बाजार में एक चोर ने तीन दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलटन बाजार में चोर ने एक रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर वहां छत की सीलिंग तोड़कर घुसा था। उसने छैनी से दुकान के गल्ले तोड़े और वहां से नकदी चुरा ली। एक दुकान से कीमती सामान भी चोरी किया गया है। चोरी की वारदात के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों के सामने प्रदर्शन भी किया।
चोरी की घटना पलटन बाजार की गढ़वाल साड़ीज, मीनाक्षी फैशन और बाबा कलेक्शन में हुई है। इन तीनों दुकानों की एक ही छत है और घंटाघर से चंद कदम की दूरी पर हैं। बाबा कलेक्शन के मालिक सुरेश गुप्ता, मीनाक्षी फैशन को सुदेश अग्रवाल और गढ़वाल साड़ीज को मुबारक हुसैन चलाते हैं। बुधवार सुबह तीनों दुकानें खुलीं तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले टूटे हुए थे। चोर इन दुकानों में छत तोड़कर घुसा था।
चोर ने बाबा कलेक्शन से करीब 17 हजार नकदी, गढ़वाल साड़ीज और मीनाक्षी फैशन से करीब बीस-बीस हजार नकदी और अन्य सामान चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों दुकानों में एक चोर दिखाई दे रहा है। जिसने छैनी से दुकानों के गल्ले तोड़े। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि चोरी को लेकर बाबा कलेक्शन के मालिक सुरेश गुप्ता तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।