फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There should be a ban on operating trains from outside

Dehradun News: बाहरी राज्यों की गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग

Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
There should be a ban on operating trains from outside
Iउत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने कहा, इससे ट्रांसपोर्टर्स के सामने रोजी रोटी का संकटI
विज्ञापन




उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाहरी राज्यों की गाड़ियों का संचालन हरिद्वार ऋषिकेश, देहरादून के ट्रैवल एजेंटों के जरिए करने पर रोक लगाई जाए। कहा, चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बाहरी राज्यों की टैक्सी उपलब्ध कराई जा रही है। इस कारण उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टर्स को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ चुका है।


महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि जब बाहरी राज्यों के व्यावसायिक वाहन उत्तराखंड बॉर्डर पर प्रवेश करें तो चेकपोस्ट पर जम्मू कश्मीर की तर्ज पर एंट्री हो। बाहरी राज्यों के व्यावसायिक वाहनों का उत्तराखंड में केयर ऑफ रजिस्ट्रेशन न किया जाए। प्राइवेट वाहनों का प्रयोग टैक्सी के रूप में करवाने पर रोक लगवाई जाए। उत्तराखंड में प्राइवेट फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता न की जाए। यदि कोई वाहन मालिक अपने वाहन की फिटनेस आरटीओ कार्यालय में करवाना चाहता है, तो उसे पूर्व की भांति रखा जाए। प्राइवेट ऑपरेटर्स की टैक्सी का संचालन आरटीओ कार्यालय की मदद से किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed