फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   there is only one teacher in a school

एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल, यहां विज्ञान, अंग्रेजी और गणित पर नहीं कोई टीचर

Mon, 15 May 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार Updated Mon, 15 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
there is only one teacher in a school
Demo Pic

शिक्षा विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार स्थित द्वारीखाल ब्लाक के जनता जूनियर हाईस्कूल नागेश्वर में शिक्षा लेने वाले नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विद्यालय में बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय पढ़ाने वाला कोई नहीं है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि विद्यालय में पांच में से चार शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। एक शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में शिक्षा के लिए अन्य विद्यालय नहीं होने पर स्थानीय जनता की मांग पर 40 वर्ष पूर्व ब्लाक के नागेश्वर में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की गई थी। वर्ष 2009 में विद्यालय से शिक्षकों के सेवानिवृत्त का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पूर्व पांच शिक्षकों में से चौथा शिक्षक भी सेवानिवृत्त हो गया। जिसके कारण जूनियर हाई स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। एक शिक्षक तीन कक्षाओं को कैसी शिक्षा दे रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

 
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, वार्ड मेंबर लक्ष्मी देवी ने शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि बच्चों के लिए शिक्षकों की तैनाती नहीं किए जाने से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। बच्चों को अंग्र्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की शिक्षा नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed