फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no water supply for a week

Dehradun News: नवीन चकराता में एक एक सप्ताह से पानी के लिए तरस रहे लोग

Mon, 29 Dec 2025 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
There is no water supply for a week
नवीन चकराता में स्रोत से पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला।स्रोत : जागरूक पाठक
- एक किलोमीटर दूर से ढोकर लाना पड़ रहा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। नवीन चकराता (पुरोड़ी) क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कई ग्रामीण एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर ला रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संस्थान विभाग समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

स्थानीय निवासी डॉ. नंदलाल भारती, रुद्र सेना के अध्यक्ष मनीष रावत, संदीप, खजान रावत, सुल्तान सिंह, खुशीराम, महावीर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुबह में पानी कुछ देर के लिए ही आता था, वह भी इतनी कम मात्रा में कि एक बाल्टी भर पाना तक मुश्किल हो जाता था। करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। वह एक किलोमीटर दूर स्रोत से पानी ढोकर ला रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से जल्द से जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed