फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no parking in the court premises, vehicles are parked on the road.

Dehradun News: न्यायालय परिसर में नहीं है पार्किंग, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

Tue, 22 Oct 2024 06:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
There is no parking in the court premises, vehicles are parked on the road.
ढकरानी स्थित न्यायालय परिसर व इसके आसपास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग से आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वादकारियों सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन


हरबर्टपुर के हरिपुर रोड स्थित न्यायालय परिसर व इसके आसपास वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या है। न्यायालय के सामने से गुजरने वाला रास्ता ग्राम ढकरानी के अतिरिक्त शक्ति नहर के किनारे से आसपास के कई गांवों को जोड़ते हुए डाकपत्थर तक जाता है। यही कारण है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। उधर, न्यायालय में आने वाले वादकारियों के वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे और कई बार सड़क पर होने के कारण आवाजाही बाधित होती है।
विज्ञापन


ग्राम ढकरानी निवासी सुदेश कुमार, रियाज अली, साजिद का कहना है कि न्यायालय के आसपास जल विद्युत निगम की काफी भूमि है। अगर न्यायालय से सटी किसी ऐसी भूमि पर पार्किंग का निर्माण कराया जाय तो इससे वादकारियों व सड़क से गुजरने वाले वाहन सवारों व ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। उधर, बार एसोसिएशन के सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से इस संबंध में शीघ्र वार्ता करके क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था कराए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed