{"_id":"68fd2555fd49bf7d6c07e3e6","slug":"there-is-an-allegation-of-undergrounding-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-819285-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नीचे भूमिगत बिजली लाइन, ऊपर बन गए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नीचे भूमिगत बिजली लाइन, ऊपर बन गए मकान
विज्ञापन
Iश्यामपुर के राघव विहार में कुछ साल पहले भूमिगत हुई थी लाइनI
श्यामपुर के राघव विहार में 200 मीटर तक झाझरा मोहनपुर 33 केवी लाइन नियम विरुद्ध भूमिगत करने का आरोप है। भूमिगत लाइन के ऊपर ही कई घरोंं का भी निर्माण हो गया। आरोप है कि जिस जगह लाइन भूमिगत की गई वहां ना तो सूचना बोर्ड लगाया गया ना ही कोई पिलर लगा। इस संबंध में उत्तराखंड पहाड़ी महासभा ने विभाग को शिकायती पत्र भेजा है।
महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने का कि नियम विरुद्ध भूमिगत कर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। चेतावनी दी कि दस दिन में इसकी जांच कराई जाए। जांच नहीं हुई तो ऊर्जा भवन में तालाबंदी की जाएगी। वहीं, इस मामले में अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कुछ साल पहले लाइन भूमिगत हुई थी। जांच कराई जा रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।