फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft active in winter vacation at school

सरकारी स्कूलों के लिए 'घातक' है विंटर वेकेशन

Thu, 26 Dec 2013 09:11 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 26 Dec 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
theft active in winter vacation at school

रुड़की के स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गए हैं और गुरू जी को स्कूल की चिंता सता रही है। विंटर विकेशन के दौरान सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है।

विज्ञापन


कंप्यूटर चोरी की घटना
आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल विंटर विकेशन में जनपद के 17 स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चोर अपने साथ एमडीएम का राशन और बर्तन आदि चोरी कर ले गए थे। साथ ही कंप्यूटर चोरी की घटना भी सामने आई थी।
विज्ञापन


जनपद के सभी सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर  से पांच जनवरी तक के लिए विंटर विकेशन शुरू हो गई है। पांच जनवरी के बाद यदि ठंड बढ़ती है तो छुट्टियों को और आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर विकेशन की छुट्टियों में सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं होती है। इसकी एक बड़ी वजह है कि सर्दियों की रात में लोग अपने घरों दुबके रहते हैं। कोहरा होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता है। स्कूलों में किसी चौकीदार की व्यवस्था न होने की वजह से चोरों के लिए सरकारी स्कूल सॉफ्ट टारगेट साबित होते हैं।

विंटर विकेशन में चोरी की 14 घटनाएं
चोर आसानी से स्कूल के तालों को तोड़कर एमडीएम का राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर आदि ले जाते हैं। यही नहीं जिन स्कूलों में कंप्यूटर और पंखे होते हैं उन्हें चोरी कर ले जाते हैं। पिछले साल विंटर विकेशन में चोरी की 14 घटनाएं हुई थी।

इससे स्कूल खुलने पर मिड-डे मिल नहीं बन पाया था। लाठरदेवा स्कूल में चोरों ने समरसेबिल तक निकाल लिया था। इससे पीने के पानी तक को बच्चे तरस गए थे।

क्या हो सकता है उपाय
स्कूलों में यदि लंबी छुट्टी हों तो स्कूल के समीप किसी मौजिज ग्रामीण या फिर ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में एमडीएम का राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर और कंप्यूटर आदि दिये जा सकते हैं। स्कूल खुलने पर उन्हें लिया जा सकता है। इससे इन सामान के चोरी होने की आशंका समाप्त हो जाएगी।


‘विंटर विकेशन में स्कूलों में चोरी की आशंका काफी बढ़ जाती है। इस बात को देखते हुए स्कूल प्रबंध समितियों से वार्ता की जाएगी। सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखवाया जाएगा।
- राम कृष्ण उनियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed