फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The youth who ran away by snatching the mobile broke his head

मोबाइल छीनकर भागे युवक ने सिर फोड़ा

Sun, 16 Oct 2022 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
The youth who ran away by snatching the mobile broke his head
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिस्पना पुल के पास दो आरोपियों ने युवक से मोबाइल छीन लिया। जब वह आरोपियों के पीछे दौड़ा तो दोनों ने पत्थर मारकर सिर फोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी एसओ इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी ने बताया कि सुरजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार रात विवेकानंद पुस्तकालय दया पैलेस से अपने कमरे अपर सारथी विहार जा रहा था। रात में करीब 10:40 बजे रिस्पना पुल पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने मदद मांगी। बातचीत के दौरान इसी बीच दूसरा युवक भी मौके पर आ गया। आरोप है कि दोनों ने बातों में उलझाकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। पीछा करने पर युवक ने जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर पर पत्थर मारते हुए फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed