फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The winning students of the national and international

Dehradun News: उत्तराखंड के आठ छात्र बने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विजेता

Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The winning students of the national and international
चैंपियंस वर्ल्ड की ओर से गत अक्तूबर और नवंबर में हुई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अबेकस प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के आठ छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन




अक्तूबर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16392 और नवंबर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 31 देशों के 26379 छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रांजल गैरोला को पहले सत्र में पहली रैंक, दिव्यांशु साहू को पहले सत्र में दूसरी रैंक, अंकिशा मित्तल को चौथे सत्र में दूसरी रैंक, केएम अंकिशा को पहले सत्र में तीसरी रैंक, मान्या झिकवार को तीसरे सत्र में तीसरी रैंक, अग्रिमा रावत को चौथे सत्र में तीसरी रैंक, अमव सैनी को आठवें टर्म में दूसरी रैंक और हर्षित मेहरा को विशेष श्रेणी में तीसरी रैंक मिली। इसके अलावा 20 विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों को आयकर आयुक्त (टीडीएस) जेएस काहलों, चैंपियंस वर्ल्ड के निदेशक संजीव कुमार और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता जसवीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed